फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala residents united on CU, sought construction in Jadrangal

केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर एकजुट हुई धर्मशाला

Mon, 18 Oct 2021 08:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala residents united on CU, sought construction in Jadrangal
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को लेकर धर्मशाला की जनता एकजुट हो गई है। सोमवार को धर्मशाला में जुटे लोगों ने जदरांगल में सीयू के भवन निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धर्मशाला के बाशिंदों ने प्रदेश सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर विधानसभा चुनाव-2022 तक जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए विवश होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को धर्मशाला में एक बार फिर से सीयू निर्माण की आवाज बुलंद हो गई है। इस दौरान धर्मशाला शहर सहित आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने डीसी कार्यालय में एकत्रित होकर सीयू निर्माण के लिए आवाज उठाई। साथ ही डीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। लोगों का कहना था कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले यदि जदरांगल में सीयू का निर्माण आरंभ नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले एक दशक से क्षेत्र की जनता को सीयू के नाम पर गुमराह किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित पंचायत प्रतिनिधि भी क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए सीयू निर्माण के लिए जिला प्रशासन से मिलने पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त सभी वक्ताओं का कहना था कि सीयू के नाम पर धर्मशाला की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। अब क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है तथा अपने हकों के लिए अपनी आवाज बुलंद करना जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समाजसेवी अतुल भारद्वाज ने कहा कि ज्ञापन भेजकर सरकार को चेताया है कि जदरांगल में सीयू का निर्माण आरंभ किया जाए, क्योंकि अब धर्मशाला की जनता गुमराह होने वाली नहीं है। धर्मशाला के ग्रामीण क्षेत्रों में सीयू को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा कमेटियां गठित की जाएंगी। जल्द ही सीयू निर्माण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी, जो कि सीयू निर्माण के लिए ग्रामीण स्तर पर आंदोलन को गति प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed