फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala-McLeodganj road in danger due to demolition of illegal building, If the security wall is not installed, the Mcleodganj-Naddi road will also be damaged along with the hill.

अवैध भवन गिराने से खतरे की जद में धर्मशाला-मैकलोडगंज मार्ग

Mon, 30 Aug 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala-McLeodganj road in danger due to demolition of illegal building, If the security wall is not installed, the Mcleodganj-Naddi road will also be damaged along with the hill.
मैक्लोडगंज में अवैध भवन गिरने के बाद नड्डी मार्ग को पैदा हुए खतरा।
धर्मशाला। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद मैकलोडगंज में अवैध निर्माणाधीन भवन गिराए जाने से यहां साथ लगती पहाड़ी और मुख्य सड़क संकट में आ गए हैं। दरअसल, मैकलोडगंज में जब इस भवन को जिला प्रशासन की ओर से गिराया जा रहा था तो भवन के साथ लगती सड़क की निचली ओर से मिट्टी कटना शुरू हो गई। बरसात में लगातार मिट्टी बहने के कारण मैकलोडगंज से नड्डी के लिए जाने वाली सड़क को नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों एवं होटल कारोबारियों का कहना है कि यहां लगातार मिट्टी का कटान हो रहा है। ऐसे में अगर समय रहते यहां मिट्टी का बहाव न रोका गया तो आने वाले समय में ऊपर से पहाड़ी ही दरक कर नीचे आ सकती है। इससे जहां मैकलोडगंज-नड्डी मार्ग तो क्षतिग्रस्त होगा ही, इससे नीचे से होकर जाने वाला धर्मशाला-मैकलोडगंज मुख्य मार्ग भी बंद हो सकता है। दो सड़कों को खतरा होने के बाद भी सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग लाचार हो गया है। स्थानीय लोगों और होटल कारोबारियों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम धर्मशाला से गुहार लगाई है कि इस अहम मार्ग को बंद होने से बचाया जाए। इसके लिए उन्होंने जल्द से जल्द मैकलोडगंज-नड्डी मार्ग पर रिटेनिंग वॉल लगाने के साथ-साथ पहाड़ी से लगातार हो रहे मिट्टी के कटान को रोकने की अपील की है।
विज्ञापन

मैकलोडगंज में अवैध निर्माणाधीन भवन गिराए जाने के कारण मिट्टी के कटान से सड़क को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हुआ है। यहां सड़क की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार लगाने का एस्टीमेट बनाकर नगर निगम और प्रशासन को भेज दिया है। फंड मिलते ही यहां सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- सुशील डढवाल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed