फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamsala rained the most clouds with 49 mm of rain, There was a drop of five-six degrees Celsius in the maximum and minimum temperatures in 24 hours

49 मिलीमीटर बारिश के साथ धर्मशाला में सबसे ज्यादा बरसे मेघ

Sun, 12 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dharamsala rained the most clouds with 49 mm of rain, There was a drop of five-six degrees Celsius in the maximum and minimum temperatures in 24 hours
र्मशाला/पालमपुर(कांगड़ा)। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 49 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। धौलाधार पर्वत की ऊपरी चोटियों हल्का हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, रविवार को धर्मशाला का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पालमपुर का अधिकतम 20.6 और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कांगड़ा का अधिक तापमान 24.8 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड के कारण लोगों ने गर्म कपड़े, कंबल आदि निकाल लिए हैं। वहीं, पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश धान की खेती के लिए बहुत लाभदायक बताई जा रही है। सितंबर माह में निसरने वाले धान के लिए पानी की बेहद जरूरत होती है। इसके चलते यह बारिश धान की खेती के लिए अच्छी हो रही है। चंगर क्षेत्र में होने वाली धान की फसल बारिश के सहारे ही होती है। दरअसल, जुलाई माह में खड्डों में आई बाढ़ से इस समय करीब अधिकतर कूहलें बह गई हैं। पिछले तीन दिनों से धान की फसल के लिए बेहतर होने वाली बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। किसानों की मानें तो बारिश धान की फसल के लिए अच्छी हो रही है। जिला कांगड़ा की बात करें तो नूरपुर से लेकर बैजनाथ के ऊपरी क्षेत्र में धान की काफी फसल होती है। चंगर इलाके में भी धान की फसल बीजी जाती है। किसान चुनी लाल, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, रवि कुमार, पिंकू, उत्तम गोस्वामी, प्यार चंद, रमेश कुमार, संजय कपूर, संजय राणा, अमर सिंह जंगी, माधो राम, राजेंद्र कुमार, प्रेम चंद, शोभन राम, सोनू चौधरी, कृष्ण स्याल आदि का कहना है कि धान की फसल के लिए बारिश अच्छी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed