{"_id":"6ad26d7c214b2d23c40a0f07","slug":"details-sought-from-the-bank-regarding-accounts-into-which-salaries-were-credited-kangra-news-r-399-1-sml1005-540214-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिनके खातों में गया वेतन, बैंक से मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिनके खातों में गया वेतन, बैंक से मांगा ब्योरा
Sat, 17 Oct 2026 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। राज्य वन विकास निगम के धर्मशाला वन कार्य मंडल में छह कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हुई गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें कर्मचारियों के सितंबर के वेतन की राशि जमा हुई थी।
मामले में धर्मशाला पुलिस थाना में साइबर फ्रॉड के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि बैंक से संबंधित खातों का ब्योरा मांगा गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि ये खाते किसके नाम पर हैं। बैंक से जानकारी मिलने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
उल्लेखनीय है कि निगम ने बैंक को कर्मचारियों के खातों का सही विवरण भेजा था लेकिन बैंक को प्राप्त ई-मेल में छह कर्मचारियों के खाता नंबर और आईएफएससी कोड बदल दिए गए थे। इसके चलते सितंबर का वेतन कर्मचारियों के खातों में जाने के बजाय अज्ञात लोगों के बैंक खातों में जमा हो गया। इस संबंध में मंडलीय प्रबंधक की शिकायत पर धर्मशाला पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की थी।