{"_id":"62420c08724f7c167b658247","slug":"dead-body-of-businessman-who-left-for-chandigarh-was-found-under-the-bridge-kangra-news-sml4039685127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीताल में पुल के नीचे मिला व्यवसायी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीताल में पुल के नीचे मिला व्यवसायी का शव
विज्ञापन
हरिपुर/गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रानीताल के तहत रसूह चौक के निकट स्थित पुल के नीचे कांगड़ा के एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान राजीव वर्मा (50) पुत्र अजीत कुमार वर्मा निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही थाना हरिपुर और रानीताल पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके का दौरान किया। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार राजीव कांगड़ा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करते थे। घर पर यह कह कर निकले थे कि वह चंडीगढ़ दवाई लेने जा रहे हैं। रविवार रात 10:15 बजे के करीब कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए निकले थे। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा तो रानीताल के उपप्रधान बोध राज को सूचना दी। इसके बाद रानीताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करके परिजनों को भी सूचित कर दिया।
पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश जारी है।