फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   DC inaugurated Him Era Shop in the Deputy Commissioner's Office premises

Kangra News: उपायुक्त कार्यालय परिसर में हिम ईरा शॉप का डीसी ने किया शुभारंभ

Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
DC inaugurated Him Era Shop in the Deputy Commissioner's Office premises
धर्मशाला में डीसी कार्यालय परिसर में हिम ईरा शॉप का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा। स्र
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग तथा विपणन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे, ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ हो सके। शुक्रवार को धर्मशाला में डीसी कार्यालय परिसर में हिम ईरा शॉप का शुभारंभ करने के बाद उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हिम ईरा शॉप में धर्मशाला उपमंडल के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ करने की दिशा में हिम ईरा शाॅप्स की अहम भूमिका रहेगी, चूंकि ग्रामीण स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह आर्गेनिक तरीके से अलग-अलग उत्पाद तैयार करते हैं तथा हिम ईरा शाॅप्स के माध्यम से इन उत्पादों के विपणन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को उत्तम क्वालिटी से तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके साथ ही उत्पादों की पैकेजिंग के लिए उचित कदम उठाए गए हैं, ताकि मार्केट में इन उत्पादों की डिमांड बढ़ सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला भर में चरणबद्ध तरीके से हिम ईरा शॉप्स निर्मित की जा रही है। कांगड़ा तथा नगरोटा में हिम ईरा शॉप्स तैयार को गई हैं, जबकि अन्य उपमंडलों में भी हिम ईरा शाॅप्स के निर्माण के लिए उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए भी हिम ईरा की वेबसाइट तैयार की गई है तथा सभी स्वयं सहायता समूहों को वेबसाइट के साथ जोड़ा जा रहा है, ताकि भविष्य में स्वयं सहायता समूह ऑनलाइन भी अपने उत्पादों को बेच सकें। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग को हिम ईरा शाॅप्स के माध्यम से हो रही बिक्री के बारे में विशेष फोकस करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही कमियों को भी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उत्पादों के विपणन के इस मॉडल को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इससे पहले परियोजना अधिकारी डीआरडीए चंद्रवीर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए हिम ईरा शॉप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed