फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   DAV Kangra defeated Dehri, Shahpur defeated Nagrota Bangwa College

Kangra News: डीएवी कांगड़ा ने देहरी, शाहपुर ने नगरोटा बंगवा कॉलेज को हराया

Wed, 05 Nov 2025 01:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
DAV Kangra defeated Dehri, Shahpur defeated Nagrota Bangwa College
कांगड़ा। एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए।  पहले मैच में डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने देहरी कॉलेज को मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में शाहपुर कॉलेज ने नगरोटा बंगवा को हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में डीएवी कॉलेज कांगड़ा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। देहरी की टीम 14.4 ओवर में मात्र 68 रन पर सिमट गई। देहरी की ओर से अनिकेत ने 17 और कृष ने 12 रन बनाए। कांगड़ा की ओर से साहिल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांगड़ा टीम ने शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन श्याम ने 12 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 42 रन की पारी खेल टीम को आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरी की तरफ से पंकज ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरे मैच में गवर्नमेंट कॉलेज शाहपुर ने गवर्नमेंट कॉलेज नगरोटा बंगवा को हराकर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी मजबूत की। इस मौके पर कांगड़ा शहर के समाजसेवी अमित वर्मा तथा कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed