{"_id":"6aa4611c88bb80ffc2071fcf","slug":"dangal-drama-hodi-abandons-badi-maali-bout-midway-maharashtras-shiva-emerges-victorious-kangra-news-c-95-1-ssml1021-255291-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पंगा : होदी ने बीच में छोड़ी बड़ी माली, महाराष्ट्र के शिवा बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पंगा : होदी ने बीच में छोड़ी बड़ी माली, महाराष्ट्र के शिवा बने विजेता
Sat, 12 Sep 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर नक्की में 153वें नौण मेले के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला विवाद की भेंट चढ़ गया। बड़ी माली की खिताबी भिड़ंत महाराष्ट्र के शिवा और ईरान के अंतरराष्ट्रीय पहलवान होदी के बीच तय हुई थी।
एक दांव की वैधता को लेकर ईरानी पहलवान होदी ने अखाड़े में ही विवाद खड़ा कर दिया। गतिरोध बढ़ने पर विदेशी पहलवान खेल भावना और नियमों को दरकिनार करते हुए दंगल को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गया। रेफरी व मेला कमेटी ने नियमों और अखाड़े की मर्यादा के तहत महाराष्ट्र के शिवा को मुकाबले का विजेता घोषित कर दिया। इसके बाद मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष दीपक सूद ने विजेता पहलवान शिवा को 1.51 लाख रुपये की नकद इनामी राशि देकर सम्मानित किया।
दंगल में बंटीं नौ लाख की मालियां
ऐतिहासिक अखाड़े में पंजाब, हरियाणा, जम्मू, हिमाचल और अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। दिनभर चले विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में पहलवानों को कुल नौ लाख रुपये के नकद पुरस्कार बांटे गए। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे होशियारपुर के प्रमुख उद्योगपति संजय सूद ने कहा कि पारंपरिक मेले और माटी से जुड़े अखाड़े केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह सामाजिक समरसता, अनुशासन और हमारी सांस्कृतिक पहचान की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने मेला कमेटी के अध्यक्ष रुपिंदर सिंह डैनी को 1.21 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक सौंपा। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर के चारों प्रमुख मंदिरों को 5100-5100 रुपये तथा दोनों स्थानीय विद्यालयों के 22 जरूरतमंद विद्यार्थियों को 3100-3100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।