{"_id":"623227e08741af1d06642d3f","slug":"daily-wager-dies-in-tractor-scooty-collision-kangra-news-sml402827429","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-स्कूटी की टक्कर में दिहाड़ीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-स्कूटी की टक्कर में दिहाड़ीदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडवाल(कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के तहत नागाबाड़ी-बदुही रोड पर बीती रात स्कूटी और ट्रैक्टर की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्कूटी सवार रवि कुमार पुत्र ओंकार सिंह, निवासी राजा का बाग जो कि राज मिस्त्री का काम करता था, वह देर रात नागाबाड़ी से बदुही रोड पर जा रहा था। वहीं, एक ट्रैक्टर भी नागाबाड़ी से बदुही जा रहा था। नागाबाड़ी से थोड़ी दूर जाकर स्कूटी सवार आगे चलते ट्रैक्टर से पास लेते हुए अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस ने धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामले की पुष्टि की। मृतक रवि कुमार राजमिस्त्री का काम करता था और घर का बड़ा बेटा था। उसका छोटा भाई पलंबर का काम करता है। मृतक के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। संवाद