{"_id":"60db63fe8ebc3e9e9224888c","slug":"cu-bdharamshala-kangra-news-sml3752583145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू परिसर की रूपरेखा तय करेगी भवन निर्माण कमेटी8","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयू परिसर की रूपरेखा तय करेगी भवन निर्माण कमेटी8
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा में बनने वाले परिसर की रूपरेखा भवन निर्माण कमेटी तय करेगी। जुलाई माह के पहले सप्ताह में कमेटी की बैठक होगी, जिसमें देहरा में भवन निर्माण संबंधी रणनीति तैयार की जाएगी।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने देहरा में बनने वाली 70 फीसदी यूनिवर्सिटी के कैंपस के लिए विवि प्रशासन को पर्याप्त भूमि मिल गई है। इसके अलावा इस भूमि की निशानदेही भी सीयू प्रशासन को मिल चुकी है। ऐसे में अब इस जमीन पर भवन निर्माण संबंधी रूपरेखा को तय करने के लिए सीयू के मापदंडों के तहत करीब 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में सीयू प्रशासन से लेकर विभिन्न विभागों के प्रमुखों को शामिल किया गया है। यह कमेटी पूरी तरह से टेक्निकल कमेटी है, जो कि सीयू परिसर के निर्माण संबंधी रणनीति तैयार करेगी। इस कमेटी पहली बैठक जुलाई माह के पहले सप्ताह में होगी, जिसमें भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने संबंधी अन्य औपचारिकताओं पर चर्चा की जाएगी।
देहरा में नहीं लगाई जाएगी चारदीवारी : हेमराज
सीयू प्रशासन की मानें तो देहरा में मिली जमीन पर सीयू प्रशासन पहले चारदीवारी नहीं लगाएगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हेमराज ने कहा कि सीयू प्रशासन को मिली जमीन पर वे पहले चारदीवारी नहीं लगाएगे, क्योंकि जहां पर यह जमीन उसे मिली है वह पूरी तरह से जंगल की जमीन है। ऐसे में किसी अन्य व्यक्ति का वहां पर कब्जा करने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
कोट्स
- देहरा में सीयू प्रशासन के नाम हुई भूमि पर अब भवन निर्माण संबंधी आगामी प्रक्रिया के लिए भवन निर्माण कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की पहली बैठक जुलाई माह के पहले सप्ताह में होगी। बैठक में भवन निर्माण संबंधी आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। - डॉ. रोशन लाल शर्मा, कुलपति, सीयूएचपी