{"_id":"65ecc8cadc94b780730b7f36","slug":"crowd-of-cricket-lovers-gathered-in-the-morning-to-witness-the-series-victory-kangra-news-c-95-1-ssml1022-128056-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीरीज जीत का गवाह बनने सुबह ही उमड़ पड़ा क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीरीज जीत का गवाह बनने सुबह ही उमड़ पड़ा क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम
Sun, 10 Mar 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम को सीरीज जीतते देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक क्षण रहा। शनिवार सुबह से भारत के प्रशंसकों में खूब उत्साह रहा। वीकेंड होने के कारण क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में परिवार सहित सुबह से धर्मशाला पहुंच गए। इस दौरान संवाददाता ने उनके क्रिकेट को लेकर उत्साह को टटोला। इस दौरान पाया कि सुबह आठ बजे स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क पर भारत और इंग्लैंड टीम के समर्थकों की जमावड़ा लगा। इस दौरान कई समर्थक खिलाड़ियों की टी-शर्ट खरीदने में जुट गए। कुछ क्रिकेट प्रेमी तिरंगा खरीद रहे हैं, जबकि कुछ ने चेहरे पर तिरंगा बनवाया। इसके बाद स्टेडियम में लंबीं कतारें लग गईं।
सुबह नौ बजे देखा गया कि स्टेडियम में प्रवेश के लिए लंबीं कतारें लगाए लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर तब पानी फिरा जब उन्हें पता चला कि ऑफलाइन टिकट नहीं मिली रही हैं।
करीब डेढ़ बजे मैच खत्म होने के दौरान समर्थकों ने शांतिपूर्वक स्टेडियम से निकल अपने होटल और घरों का रुख किया। इस दौरान सभी क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम के खेल की प्रशंसा करते निकले।
विज्ञापन
ठंड के चलते कम बिकीं टी-शर्ट
पूरे मैच के दौरान टी-शर्ट कारोबारियों का कारोबार मंदा रहा। बिहार से आए महेश बरसानी ने कहा कि धर्मशाला में मौसम अभी भी ठंडा है। इसके चलते यहां आने वाले क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों की टी-शर्ट कम ही खरीदीं।
विदेशियों को भाया मैक्लोडगंज के मोमो का सवाद
इंग्लैंड टीम के समर्थन में लंदन से आए निक, मैकहोलड, एड्रयू और पिले ने बताया कि उन्हें धर्मशाला का स्टेडियम तो खूबसूरत लगा ही साथ में यहां के व्यंजनों में चिकन बिरयानी, मैक्लोडगंज के मोमो और चिकन करी का सवाद बहुत पसंद आया।