{"_id":"59f222e44f1c1bdb538b94e4","slug":"91509040868-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए हुए झगड़े में युवती पर फेंक दिया तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के लिए हुए झगड़े में युवती पर फेंक दिया तेजाब
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। लंज पुलिस चौकी की अपर लंज पंचायत के गांव चकवन डूक्की में पानी को लेकर हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दो सगी बहनों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। उसका मुंह और शरीर के अन्य अंग तेजाब से जल गए हैं। युवती को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे जफां उर्फ शालू अपने घर के पास लगे सरकारी नल से पानी भर रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली शिल्पा और पूजा पुत्री बली मोहम्मद की जफां से पानी भरने को लेकर लड़ाई हो गई। इस दौरान आरोपी शिल्पा ने अपनी चुन्नी के नीचे एक बोतल में छिपाया तेजाब जफां पर फेंक दिया। अचानक हुए हमले से जफां संभल नहीं पाई और तेजाब के छींटे उसके मुंह सहित पूरे शरीर में पड़ने से वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि तेजाब के हमले की शिकार युवती की अगले माह शादी होने वाली है और उस पर सुनियोजित ढंग से तेजाब से हमला किया गया। घटनास्थल पर चारों तरफ तेजाब फैला हुआ था और साथ लगती झाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं। वारदात की सूचना मिलने पर लंज पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। लंज चौकी प्रभारी पुष्पिंद्र कुमार ने कहा कि मामले में सभी पक्षों के बयान लिए गए हैं और जांच की जा रही है। कांगड़ा थाना प्रभारी जसवीर सिंह सैनी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।