फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   विसरा की रिपोर्ट के बाद साफ होगा मौत का कारण

विसरा की रिपोर्ट के बाद साफ होगा मौत का कारण

Sat, 28 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विसरा की रिपोर्ट के बाद साफ होगा मौत का कारण
विसरा रिपोर्ट के बाद साफ होगा मौत का कारण
विज्ञापन

छात्राओं की संदिग्ध मौत मामला
रिपोर्ट आने में लग सकते हैं 15 से 20 दिन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में एमबीए छात्राओं की हुई संदिग्ध मौत से पर्दा विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही उठेगा। रिपोर्ट आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। इसके बाद ही साफ होगा कि लड़कियों की मौत किस कारण हुई।

जानकारी देते हुए एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस और फारेंसिक विशेषज्ञों के साथ कुछ सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि छात्राओं की मौत किस कारण हुई है। वहीं फॉरेंसिक लैब धर्मशाला की डिप्टी डायरेक्टर मीनाक्षी महाजन ने बताया कि लैब के पास अभी केमिकल रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि विशेषज्ञ छात्राओं के लैपटॉप और मोबाइल आदि की जांच-पड़ताल कर रहे हैं, लेकिन इसमें कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आ रहा है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को पुलिस थाना धर्मशाला के तहत सकोह में दो युवतियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दोनों युवतियां धर्मशाला कॉलेज में एमबीए के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं थीं और सकोह में किराये के मकान में रहती थीं। पुलिस के मुताबिक दीक्षा ने डॉक्टरों को बताया था कि उन दोनों ने निम्यूस्लाइड दवाई खाई थी। पुलिस के मुताबिक वंदना की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया था। दीक्षा जो कि धर्मशाला अस्पताल में थी उसने सुबह साढ़े तीन बजे दम तोड़ दिया था। बहरहाल पुलिस अब विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही मामले पर आगामी कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed