फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सड़क से गिरी महिंद्रा मैक्स, 5 जख्मी, 2 गंभीर

सड़क से गिरी महिंद्रा मैक्स, 5 जख्मी, 2 गंभीर

Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क से गिरी महिंद्रा मैक्स, 5 जख्मी, 2 गंभीर
सड़क से नीचे गिरी जीप, 5 घायल
विज्ञापन

ढांक से टकराने के बाद दूसरी सड़क पर पलटी गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र के भ्रांता गांव के पास मंगलवार शाम साढ़े चार बजे के करीब एक महिंद्रा मैक्स गाड़ी (एचपी-20-बी-7774) दाईं तरफ ढांक से टकराने के बाद बाईं तरफ करीब 15 मीटर नीचे लुढ़क कर दूसरी तरफ जा रही सड़क पर पहुंच गई। इस दौरान गाड़ी में पांच युवक सवार थे, वे सभी घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ड्राइवर एवं मालिक सुरजीत सिंह पुत्र बंता सिंह गांव कुकाहर और मनमोहन सिंह उर्फ पप्पू पुत्र ब्रह्मदास गांव गुडारा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अशोक पुत्र शक्ति चंद, अक्षय कुमार पुत्र सुरेश कुमार और पिंकू (दसवीं कक्षा का छात्र) सभी निवासी गुडारा (चपलाह) भी घायल हो गए। इस पर सभी घायलों को तुरंत गरली अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक नरेश जो घटनास्थल से पहले मोड़ पर इस गाड़ी से उतर गया था, उसने ही गाड़ी में फंसे सभी युवकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सफर कर रहे दसवीं के छात्र पिंकू का बाजू फ्रैक्चर हुआ है तथा अन्यों को सिर में चोटें आई हैं। वहीं रक्कड़ थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed