{"_id":"5aa11cdd4f1c1b5e6e8b92c4","slug":"21520508125-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम से छुट्टी आए युवक ने निगलना जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम से छुट्टी आए युवक ने निगलना जहर, मौत
Updated Thu, 08 Mar 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी आए युवक ने निगला जहर, मौत
बद्दी में निजी कंपनी में नौकरी करता था रक्कड़ का शुभम
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। रक्कड़ पंचायत के बड़ा गांव की जामला बस्ती में एक युवक की जहरीली दवाई निगलने से मौत हो गई। युवक की पहचान शुभम शर्मा उर्फ शिब्बू (24) पुत्र रविंद्र शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक बद्दी में निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार सुबह ही कंपनी से छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। मृतक युवक के पिता राजस्थान के चितौड़गढ़ में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वारदात के समय युवक घर पर अकेला था और उसकी मां मायके गई हुई थी। इस जब रात के नौ बजे के करीब साथ लगते घर में उसके ताया की बहु उसे खाना देने पहुंची तो उसने पाया कि शुभम अपने बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। इस पर उसने इस बारे अपने घर पर बताया और तुरंत उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक का शव वीरवार सुबह ही टांडा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है । मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने की बाद ही चलेगा।