{"_id":"5a9edb984f1c1b82408b590b","slug":"201520360344-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से सोने की चैन उड़ा गए दो बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से सोने की चैन उड़ा गए दो बाइक सवार
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। शेखुपुर चौक नंगल रोड पर देर सायं महिला के गले से दो बाइक सवार सोने की चेन उड़ा ले गए। जानकारी के अनुसार शेखुपुर चौक पर आर्मी जवान की पत्नी अपने बच्चों के साथ देर सायं बाजार में सामान खरीदने आई थी। जैसे ही महिला नंगल रोड पर पहुंची तो अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार दो युवकों ने नीचे उतरकर पीछे से वार कर महिला के गले में सोने की चैन खींच ली। महिला के साथ हाथापाई होने के कारण चोर ने सोने की चैन तो उड़ा ली, लेकिन चैन में लटका सोने का लॉकेट वहीं गिर गया। छीना झपटी कर युवक बाइक में सवार होकर मौका से भागने में कामयाब हो गए। उधर, इंदौरा थाना के प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि अभी तक महिला ने कोई भी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही पुलिस कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।