{"_id":"5ad8d9ec4f1c1b9b098b56c5","slug":"191524161004-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परौर में साठ फुट नीचे गिरी कार, बाल बाल बचा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परौर में साठ फुट नीचे गिरी कार, बाल बाल बचा परिवार
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
परौर में साठ फुट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचा परिवार
भवारना(कांगड़ा)। परौर के पास एक कार के नीचे गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया है। यह कार सड़क से करीब साठ फुट नीचे गिर गई। हादसे में कार में बैठे चारों लोग सुरक्षित बच गए। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, पुलिस में किसी ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। एक कार मारंडा से कांगड़ा की ओर जा रही थी कि वह परौर के पास नीचे गिर गई। कार में बैठे एक ही परिवार के दोनों भाई और उनकी पत्नियां बाब-बाल बच गए। बताया जाता है कि सोलन का रहने वाला यह परिवार अपनी बहन को पंचरुखी में छोड़कर कांगड़ा की ओर जा रहा था। यह हादसा सड़क के बीच आए पशु को बचाते हुए हुआ है। इसका पता चलते ही भवारना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन, किसी ने मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाया।