फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   राजा का तालाब में पकड़ा चेन स्नेचर गिरोह

राजा का तालाब में पकड़ा चेन स्नेचर गिरोह

Mon, 27 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब में पकड़ा चेन स्नेचर गिरोह
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब बाजार में रविवार को लोगों ने पंजाब के चेन स्नैचर गिरोह को पकड़कर खूब धुनाई की। जिस गाड़ी में गिरोह आया था, उसके शीशे तोड़ डाले। बाद में तीन महिलाओं और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजा का तालाब के बाजार में लाड़थ निवासी महिला सीमा देवी बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसके पीछे खड़ी औरत ने उसके गले से सोने की चेन को उड़ा लिया और पीछे खड़ी अपनी अन्य दो साथी महिलाओं को चेन थमा दी। सीमा देवी को गले से चेन के निकलने का आभास होने पर उसने शोर मचाया। इस पर अधेड़ उम्र की औरत और उसकी साथी महिला एक दुकान में जा घुसीं और दुकानदार को दुपट्टा दिखाने को कहने लगीं। जब दुकानदार के बेटे ने शोर सुन कर महिलाओं पर शक जाहिर किया तो वे महिलाएं वहां से भागकर थोड़ी दूर आगे खड़ी की गई इनोवा गाड़ी में बैठकर भाग गईं। वहीं चोरी के आरोप में लोगों के हाथ लगी एक महिला से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान वहां से इनोवा कार लेकर फरार हुई महिलाएं भी आधे घंटे बाद रैहन से जसूर की तरफ जाने के प्रयास में राजा का तालाब बाजार से जाने लगीं तो लोगों ने गाड़ी को पहचान लिया और आगे जा रही बस को सड़क के बीच में रुकवाकर इनोवा में बैठे ड्राइवर और अधेड़ उम्र की महिला की अन्य दो महिला साथियों को पकड़ लिया। इस बीच लोगों की भीड़ ने इनोवा गाड़ी के शीशे तोड़कर आरोपी महिलाओं और चालक की गाड़ी में ही जमकर धुनाई शुरू कर दी। इसी बीच लोगों ने रैहन पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम कमला देवी पत्नी लालू, मंजीत कौर पत्नी दीपू बताया है। इसके अलावा अमरीक सिंह (चालक) पुत्र बंत सिंह निवासी तीनों गांव झंडी जिला पटियाला (पंजाब) बताया है। इसके अलावा तीसरी महिला अपना नाम टोनी बता रही है। लेकिन, पुलिस इनकी बातों पर यकीन नहीं कर रही है। बार-बार आरोपी अपना बयान बदल रहे हैं। न ही इनके पास से कोई दस्तावेज मिले हैं, जिनसे इनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस चेन स्नैचर गिरोह के सभी सदस्यों को पूछताछ के लिए रैहन चौकी ले गई। उसके बाद सभी को नूरपुर थाना लाया गया। वहीं पुष्टि करते हुए डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि सभी लोगों को पूछताछ के लिए नूरपुर लाया गया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


गगल में मचा चुुका है आतंक
इससे पहले गगल में भी महिला चेन स्नैचर गिरोह ने आतंक मचाया है। 25 अगस्त को एक महिला को रंगे हाथों चेन को चुराते हुए पकड़ा है, जिससे पूछताछ जारी है। जबकि इससे पहले भी गगल में छीनाझपटी की दो और घटनाएं सामने आई थीं। वहीं नगरोटा सूरियां में पंजाब से आए फर्जी हिजड़ों ने भी आतंक मचाया था। पकड़े जाने पर इनकी स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed