{"_id":"5b1192404f1c1b9f6e8b5bf7","slug":"171527878208-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से 5 साल के बच्चा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आने से 5 साल के बच्चा की मौत
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से 5 साल के बच्चा की मौत
ज्वालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आया था उत्तर प्रदेश का परिवार
अमर उजाला ब्यूरा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी क्षेत्र में एक निजी बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी-देहरा मार्ग पर एक पांच साल का बच्चा एक निजी बस की चपेट में आ गया। हादसे में भोला (5) पुत्र विशाल गर्ग निवासी ताज गंज आगरा (उत्तर प्रदेश) घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे ज्वालामुखी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तर प्रदेश से पूरा परिवार मां ज्वाला के दर्शनों के लिए पहुंचा था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निजी बस की पिछले टायर की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। खुद थाना प्रभारी मनोहर चौधरी के साथ पुलिस दल से घटनास्थल की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हादसा तेज गति और चालक की लापरवाही के चलते पेश आया है। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर निजी बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। एसडीएम राकेश शर्मा ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि दी है।