फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गोलीकांड़ के फरार आरोपी ने जवाली थाने में किया आत्मसमर्पण

गोलीकांड़ के फरार आरोपी ने जवाली थाने में किया आत्मसमर्पण

Mon, 07 May 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोलीकांड़ के फरार आरोपी ने जवाली थाने में किया आत्मसमर्पण
जवाली। हरसर गोलीकांड में शामिल फरार आरोपी नरेश कुमार ने पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने उसे धारा 302 और आर्म्ड एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। जवाली के डीएसपी मेघनाद चौहान ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में नरेश ने कबूल किया कि राजेश मिस्त्री पर उसने गोली अपने बचाव में चलाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जवाली उपमंडल के हरसर गांव के गोलीकांड में दो युवकों राजेश मिस्त्री और मोहन सिंह उर्फ मोनू की मौत के बाद फरार तीसरे आरोपी नरेश कुमार ने रविवार रात को पुलिस थाना जवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे सोमवार को जवाली के सब जज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी नरेश को 11 मई तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी ने बताया कि राजेश और मोहन के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई और गोली मारने के पीछे क्या कारण रहा, इसका खुलासा रिमांड के दौरान ही होगा।
विज्ञापन


यह है मामला
शनिवार को जवाली के हरसर में राजेश मिस्त्री और मोहन सिंह उर्फ मोनू की गोलीबारी में मौत हो गई थी। इस गोलीकांड में एक अन्य व्यक्ति की भी संलिप्ता पाई गई थी, जो वारदात के बाद फरार चल रहा था। यह भी बताया जा रहा था कि शराब के ठेके की पार्टनरशिप को लेकर यह झगड़ा हुआ था, इसके बाद पुलिस ने फरार युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि रविवार रात को गोलीकांड के तीसरे आरोपी नरेश ठाकुर ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके बाद कोर्ट ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed