फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कर्ज मामले में सील दुकान में चोरी

कर्ज मामले में सील दुकान में चोरी

Sun, 24 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कर्ज मामले में सील दुकान में चोरी
फतेहपुर (कांगड़ा)। थाना फतेहपुर और अस्थायी पुलिस चौकी रे के तहत पंजाब सीमा पर चोरी की वारदातों का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। करीब चार दिन पहले गांव में छिंज मेले के दौरान सेवानिवृत्त मास्टर का मोटसाइकिल चोरी हुआ था, जिसे अभी पुलिस तलाश भी नहीं पाई थी कि बीती रात केसीसी बैंक शाखा स्थाना की ओर से लोन के मामले में सील दुकान से चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर 17 एलईडी टीवी, एक एसी और पांच हाई-फाई कंप्यूटर स्पीकर उड़ा ले गए। चोरी की सूचना बैंक प्रबंधक सतीश शर्मा को मिलने पर बैंक प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए मोटरसाइकिल का भी मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सवालों में घिरी सील दुकान में चोरी
हालांकि बैंक की ओर से सील दुकान में चोरी होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पहले ही बैंक के पास लोन पर गिरवी सामान का चोरी होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। न तो दुकान के शटर टूटे हैं और न ही टूटे तालों का मौके पर मिलना शक पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed