फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंचायत प्रधान ने घर में घुस कर की अश्लील हरकतें

पंचायत प्रधान ने घर में घुस कर की अश्लील हरकतें

Tue, 09 Jul 2019 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ने घर में घुस कर की अश्लील हरकतें
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के साथ लगती एक पंचायत की महिला ने प्रधान पर अश्लील हरकतें करने का आरोप जड़ा है। महिला का आरोप है कि प्रधान ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। उधर, पंचायत प्रधान ने सभी आरोपों को नकारा है। साथ ही उसे बेवजह बदनाम करने की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पति से तलाक के बाद वह अपने बच्चों सहित अपने माता-पिता के घर रहती है। 18 जून शाम को वह घर में अकेली थी तो पंचायत प्रधान जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला का आरोप है कि इस बीच प्रधान ने उसके साथ हाथापाई भी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया, तभी उनकी माता पहुंच गई और प्रधान वहां से भाग गया। प्रधान ने उसे व उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। यही नहीं, महिला ने आरोप जड़ा है कि वह इससे पहले भी कई बार उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुका है। पुलिस इस मामले में सभी के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। डीएसपी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed