{"_id":"5cec2de8bdec2207167ee497","slug":"15589821686-kangra-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा खड्ड में मिला गुमशुदा महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माजरा खड्ड में मिला गुमशुदा महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के तहत नलवा नहर के नजदीक माजरा खड्ड से एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान राधा देवी उर्फ भोली (43)पत्नी ललित कुमार निवासी वार्ड नंबर 33 मोहल्ला तारा गुरु दौलतपुर ढाकी थाना डिवीजन नंबर 2 तहसील व जिला पठानकोट के रूप में हुई है।
महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 पठानकोट में महिला के परिजनों ने दर्ज करवाई थी। परिजनों ने बताया था कि महिला 23 मई को महिला शाम पौने 7 बजे शाम 2 बच्चों 14 साल की लड़की व 12 साल के लड़के के साथ बर्फानी मंदिर पठानकोट में गई थी। कुछ देर के बाद वह मंदिर से पिछली तरफ नहर में पैर धोने लगी कि अचानक नहर के तेज बहाव में बह गई। परिजनों ने इसकी काफी तलाश की, जब नहीं मिली तो उसी रात 12 बजे थाना डिवीजन नंबर 2 पठानकोट में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस थाना डमटाल के एएसआई गुरदियान शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दे दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।