{"_id":"5bb905c3867a55687a687a0c","slug":"121538852291-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम बस चालक से की मारपीट, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम बस चालक से की मारपीट, दो युवक गिरफ्तार
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। बस चालक से मारपीट करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात दिल्ली जा रही बैजनाथ डिपो की बस में दो युवक बैठे। बस चालक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि परौर के समीप उन्होंने बस के भीतर सिगरेट लगा ली। चालक रशपाल ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों युवक उससे दुर्व्यवहार करने लग पड़े। उन्होंने चालक को कांगड़ा पहुंचने पर देख लेने की धमकी दी। चालक ने शिकायत दी है कि जैसे ही बस कांगड़ा पहुंची तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने कांगड़ा निवासी राघव और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।