{"_id":"62e7eb4134d93a3e974ee5bb","slug":"corona-case-kangra-news-sml4170557200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कांगड़ा जिले में 175 नए कोरोना मामले, संक्रमित ने टांडा अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कांगड़ा जिले में 175 नए कोरोना मामले, संक्रमित ने टांडा अस्पताल में तोड़ा दम
Mon, 01 Aug 2022 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:35 PM IST
सार
कांगड़ा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर अब 1,316 हो गए हैं। वहीं, 144 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
सुगम केंद्र में बिना मास्क लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। व्यक्ति सिविल अस्पताल पालमुपर में कोरोना संक्रमित पाया गया था। उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से अब तक 1,252 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर अब 1,316 हो गए हैं। वहीं, 144 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने और वैक्सीन लगवाने की अपील की है। कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम होने पर कोविड टेस्ट जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि अप्रैल में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत, मई में 0.8 प्रतिशत, जबकि जून में 3.2 प्रतिशत रही है। जुलाई में अब तक कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 12 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
विज्ञापन