{"_id":"617eaebe18aa131d3719c7af","slug":"corona-case-in-kangra-kangra-news-sml3889658108","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 स्कूली बच्चों सहित 40 संक्रमित, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 स्कूली बच्चों सहित 40 संक्रमित, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 40 मामले सामने आए हैं और 108 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं धर्मशाला के 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
रविवार को जिला कांगड़ा में विभिन्न स्कूलों के 19 बच्चे संक्रमित हुए हैं। लगातार बच्चों में बढ़ते संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग व अभिभावकों को चिंता सताने लगी है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं, इसलिए इस समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। त्योहारी सीजन होने के कारण भी लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों की वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है, वे जल्द अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 50818 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48872 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1125 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। वहीं अब जिला में कोरोना के एक्टिव केस 817 पहुंच गए हैं।