{"_id":"5f28520d8ebc3e74a86cc419","slug":"coron-update-kangra-news-sml340552661","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों सहित छह लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों सहित छह लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में सोमवार को कोरोना के छह नए मामले आए हैं। इनमें से पश्चिम बंगाल से आए 23, 21 और 19 वर्षीय तीन मजदूर शामिल हैं। ये 26 जुलाई को इंदौरा के भोग्रां में एक ठेकेदार के पास काम करने आए थे। ठेकेदार ने उन्हें क्वारंटीन किया था और उनके सैंपल लिए गए थे, जो सोमवार को पॉजिटिव आए हैं। तीनों मजदूरों को कोविड केयर सेंटर डाढ़ भर्ती किया गया है। वहीं संक्रमित चाचा के संपर्क में आने से जवाली के जरपाल गांव का 20 वर्षीय भतीजा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर बैजनाथ भेज दिया गया है।
इसके अलावा देहरा के मरहेड़ा गांव का 26 वर्षीय अर्धसैनिक बल का जवान संक्रमित पाया गया है। यह चेन्नई से कांगड़ा आया था और होम क्वारंटीन था। वहीं एसएसबी सपड़ी का भी एक 29 वर्षीय जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। यह 25 जुलाई को उत्तराखंड से आया था। दोनों जवानों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। डीसी राकेश प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है। अब जिला कांगड़ा में कुल 482 मामले हो गए हैं, इसमें से 130 एक्टिव केस हैं। वहीं 348 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
इन्होंने दी कोरोना को मात
वहीं सोमवार को जिला कांगड़ा में 17 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें शाहपुर के छतड़ी गांव के 23 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां के कंडी गांव के 26 साल के युवक, पठियार गांव की 30 वर्षीय महिला ने कोरोना को मात दी है। वहीं तियारा गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा के 22 साल के युवक, नूरपुर के चलवाड़ा गांव की 50 व 26 साल की महिलाओं ने भी कोरोना को हरा दिया है। इसके अलावा भवारना के 30 वर्षीय पुरुष, बैजनाथ के 42 साल के व्यक्ति और पालमपुर के 30 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना को हराने में सक्षम रहे हैं।