{"_id":"626d7f8cc105c267d23ab9e1","slug":"congress-should-start-election-campaign-from-kangra-vishal-kangra-news-sml407382977","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कांगड़ा से चुनावी अभियान शुरू करे : विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कांगड़ा से चुनावी अभियान शुरू करे : विशाल
विज्ञापन
धर्मशाला में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांगड़ा के कांग्रेस नेता।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस में नई नियुक्तियों से बनाए ज्वाइंट फ्रंट के तीनों बड़े नेता प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री कांगड़ा से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करें। इसके लिए मई में रैली की जा सकती है। यह बात 15 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं ने धर्मशाला में संयुक्त प्रेस वार्ता में कही।
विशाल चंबियाल ने कहा कि इसके बाद हर ब्लॉक में बैठकें की जाएं ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर उनमें नई ऊर्जा भरने का काम किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल चुनावों में कोई असर नहीं होगा।
कांग्रेस से कुछ साथी टिकट की चाहत में आप में चले गए हैं। हम उनसे भी गुजारिश करते हैं कि वे लौट आएं। ज्वाइंट फ्रंट से कांग्रेस मजबूत होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगी। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं में संगठन की नियुक्तियों में एसटी वर्ग को उचित स्थान न देने का दर्द भी झलका।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस नेता हंसराज ने कहा कि 50 लोगों की बनाई टीम में एसटी वर्ग के कार्यकर्ताओं को उचित स्थान नहीं मिला है। उन्होंने सोनिया गांधी, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की कि एसटी के लोगों को भी पूरा मान-सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कांग्रेस सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद जाग उठी है।