फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress protest against the FIR registered against Rahul Gandhi.

Kangra News: राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 02 Sep 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against the FIR registered against Rahul Gandhi.
राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में बैजनाथ में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। -स्रोत : जागरूक पाठ
बैजनाथ/पालमपुर (कांगड़ा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ा रोष जताया है। बैजनाथ में ब्लॉक कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की, वहीं पालमपुर में कांग्रेस नेता राजेश रॉकी ने इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन

बैजनाथ स्थित निजी होटल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा की अध्यक्षता में मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक में रविंद्र बिट्टू की मौजूदगी में कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा, जिनका पार्टी में स्वागत किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यालय के बाहर राहुल गांधी पर हुई एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज उठा रहे हैं और उनकी आवाज दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान मोहिंद्र डोहरी, रमेश चड्ढा, कुलदीप सोनी, वीरेंद्र जम्वाल, रविंद्र राव, अमित शर्मा, मिलाप भट्ट, विकास राणा, विपिन राणा और संसार चंद राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित सम्मान की आवाज उठाना अपराध नहीं : रॉकी
पालमपुर में कांग्रेस नेता राजेश रॉकी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के सम्मान और समानता का मुद्दा उठाना कोई अपराध नहीं है। राहुल गांधी ने इस घटना पर सवाल उठाकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उल्टे उन्हीं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। रॉकी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय दलित समरसता की बात करने वाली भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस एफआईआर से डरने वाली नहीं है और सामाजिक न्याय व संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed