फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress party is a party without issues: Srikanth

कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन पार्टी : श्रीकांत

Sat, 04 May 2024 02:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Congress party is a party without issues: Srikanth
नगरोटा बगवां में भाजपा के आयोजित हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता।
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस मुद्दा और नीति विहीन पार्टी है। यह पार्टी समाप्ति की ओर है। इस पार्टी के विधायकों का विश्वास अपनी पार्टी से उठ गया है, इसीलिए इनके विधायक ही साथ छोड़ रहे हैं। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा पिछली पंक्ति के आखिरी कार्यकर्ता की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही इस मुकाम को हासिल कर पाई है। लोकसभा के इस चुनाव में हमें गत चुनाव में मिले मतों में हर बूथ पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी करनी है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में पन्ना प्रमुखों की भूमिका अहम रहेगी। इस मौके पर त्रिलोक कपूर, निवर्तमान विधायक अरुण कुमार, चंद्रभूषण नाग, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय बाबर, मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत के पुत्र धैर्य सुशांत ने शुक्रवार को नगरोटा बगवां में भाजपा के पन्ना सम्मेलन के दौरान भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने उन्हें हार पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed