फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Classes in the fields of Nauni University students

छात्रों ने जाने खुंब, फल व सब्जी उत्पादन के गुर

Fri, 01 Oct 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Classes in the fields of Nauni University students
अनूही में फल व सब्जी उत्पादन के गुर सीखते डा. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्याल? - फोटो : Kangra
नूरपुर (कांगड़ा)। नौणी यूनिवर्सिटी (सोलन) के विद्यार्थी क्लासरूम से निकलकर खेत में क्लास लगाने पहुंचे। जी हां, हॉर्टिकल्चर कॉलेज के स्नातक अंतिम वर्ष के 24 छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को धौलाधार मशरूम प्लांट अनूही, तहसील जवाली का दौरा किया। मशरूम यूनिट के संचालक डॉ. सुनील कुमार ने उन्हें खुंब उत्पादन के विभिन्न पहलुओं जैसे स्पान उत्पादन, केसिंग, तापमान प्रबंधन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

कंपोस्ट बनाने की विधि तथा इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री व विभिन्न प्रकार की सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्रों ने मशरूम उत्पादन में गहरी रुचि दिखाई। इससे पहले छात्रों को नूरपुर खंड के गांव बंड करड़ियां के प्रगतिशील किसान गणेश पराशर के बगीचे में आम की सघन खेती तथा चौसा आम के पुराने पौधों के पुनरुद्धार के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त किसानों द्वारा टमाटर, लाल मिर्च व दूसरी सब्जियों के उत्पादन, उन्हें लगने वाली बीमारियों व कीटों के प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर गांव के उन्नत किसान सुदर्शन शर्मा, नेक चंद, उत्तम चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, जाच्छ के सह निदेशक डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष के 51 विद्यार्थी दो समूहों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। दोनों समूह अपने इसी कार्यक्रम के दौरान एक एक सप्ताह के लिए जाच्छ स्थित केंद्र पर रुकेंगे तथा किसानों से सीधे मिलकर उनके अनुभवों व बागवानी उत्पादन में उन्हें आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं को साझा करेंगे। छात्रों को केंद्र पर चल रही अनुसंधान गतिविधियों, नर्सरी उत्पादन, सब्जी उत्पादन आदि के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। इस भ्रमण में केंद्र के अन्य वैज्ञानिक डॉ. राजेश कलेर, डॉ. धर्मिंद्र व डॉ. रेणु कपूर भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed