फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   City police post opened in Jwalamukhi, foundation stone of new fire post laid

Kangra News: ज्वालामुखी में खुली सिटी पुलिस चौकी, नई फायर पोस्ट की रखी आधारशिला

Tue, 03 Jun 2025 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
City police post opened in Jwalamukhi, foundation stone of new fire post laid
ज्वालामुखी में नई फायर पोस्ट का ​शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। स्रोत: डीपीआर
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ज्वालामुखी में सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में ही नई फायर पोस्ट की आधारशिला भी रखी, जिसका निर्माण कार्य 5.36 करोड़ रुपये की लागत से आगामी 15 माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना में फायर टेंडर के लिए पार्किंग क्षेत्र और स्टाफ क्वार्टर भी होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थान के धार्मिक महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया है, ताकि देश के विभिन्न भागों से हजारों की संख्या में इस पवित्र स्थान पर शीश नवाने पहुंचने वाले हज़ारो श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। मौके पर उन्होंने बीएसएनएल इंजीनियरिंग विंग को परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक संजय रतन, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, डीआईजी अभिषेक दुल्लर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed