{"_id":"6952e7b0abf2e942ff0a9e53","slug":"chitta-is-dangerous-be-a-responsible-citizen-and-cooperate-with-the-police-kangra-news-c-95-1-kng1034-213322-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चिट्टा खतरनाक, जिम्मेदार नागरिक बन पुलिस का करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चिट्टा खतरनाक, जिम्मेदार नागरिक बन पुलिस का करें सहयोग
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। चिट्टा, हेरोइन, नशीले पदार्थ, सिंथेटिक ड्रग्स जीवन के लिए बेहद खतरनाक हैं। पाकिस्तान और अन्य देश विरोधी ताकतें चाहती हैं कि भारत का यूथ खोखला हो जाए। यह शब्द पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चिट्टा के नशे से व्यक्ति का जीवन खराब हो जाता है। नशे के व्यापारी यूथ को पैसे के प्रलोभन में लेकर या किसी की अज्ञानता का फायदा लेकर पहले एक बार, फिर दूसरी बार ऐसी चीजों को लेने के लिए बाध्य करते हैं। इसकी लत लगने के बाद लाइलाज बीमारियों से व्यक्ति घिर जाता है। उन्होंने बताया कि चिट्टे के सेवन से इसका तत्काल रिएक्शन होता है। ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करना है। ऐसे में समाज का हर व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक बनकर पुलिस को ऐसे लोगों की सूचना दे, जो पैसे के लालच में देश के युवाओं को नशे का आदी बनाकर खोखला करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों का जाल फैलता जा रहा है, इसलिए सतर्कता बरतें। परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों को आगाह करें। उन्होंने कहा कि अंजान कॉल पर भरोसा न करें और बहकावे में न आएं। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पूर्व सावधानी बरतें। फ्राॅड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।
नशे के कारण पीछे जा रहा समाज : इंद्र सिंह
स्कूल के प्रिंसिपल इंद्र सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी और समाज पीछे की ओर जा रहा है। नशे के खात्मे के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। नशे के विरुद्ध सभी लोग आवाज उठाएं और नशा तस्करों के विरुद्ध खड़े होकर पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
कार्यक्रम पर क्या बोले विद्यार्थी
पुलिस की पाठशाला में काफी ज्ञानवर्धक बातें सुनने को मिलीं। नशा युवा पीढ़ी के लिए बेहद घातक है। ऐसे में समाज को जागरूक करने के लिए स्कूल में भी विभिन्न गतिविधियां होती रहती हैं।
- आशिम शर्मा
आज का कार्यक्रम बेहद रोचक रहा। साइबर क्राइम, नशे को लेकर जागरूकता, खेल से युवाओं का जीवन जैसे कई विषयों पर बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला।
- वैैष्णवी शर्मा
नशे का प्रचलन युवा पीढ़ी के लिए बेहद खतरनाक है। पुलिस का सहयोग करना सबका कर्तव्य बनता है। आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए एक जिम्मेवार नागरिक की तरह सबको आगे आना पड़ेगा।
- जयंती शर्मा
नशे से सेवन से व्यक्ति का जीवन कष्टमय हो जाता है। युवा पीढ़ी को खुद जागरूक होना पड़ेगा। पुलिस का सहयोग करना सभी का दायित्व है। मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई तक होना चाहिए, ऐसा हर युवा को सोचना चाहिए।
- आयुष शर्मा