फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chief Minister hits back at drug addiction through cricket

Kangra News: नशे पर मुख्यमंत्री ने क्रिकेट से की चोट

Thu, 05 Jun 2025 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister hits back at drug addiction through cricket
देहरा में पुलिस की ओर नशे के ​खिलाफ आयोजित जागरूकता क्रिकेट प्रतियोगता में बल्लेबाजी का आनंद ले
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला पुलिस देहरा के ‘कानून विद्यालय’ जागरूकता अभियान के तहत क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बल्लेबाजी भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करती है बल्कि यह नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी मंच के रूप में भी कार्य करती है। मैच का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करना है। उधर, पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि देहरा पुलिस भविष्य में भी इस पहल को आगे बढ़ाती रहेगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत क्रिकेट मैच और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed