फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Challans issued to truck and tipper drivers who break rules

Kangra News: नियम तोड़ने वाले ट्रक और टिपर चालकों के काटे चालान

Thu, 18 Apr 2024 09:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to truck and tipper drivers who break rules
लंबागांब (कांगड़ा )। लंबागांव पुलिस ने वीरवार को ओवरलोड और बिना तिरपाल क्रशर, रेत और बजरी लेकर निकल रहे ट्रकों और टिपर चालकों पर शिकंजा कसते हुए 15 चालान काटे। वीरवार को अमर उजाला में ओवरलोड ट्रक और टिपर दे रहे हादसों को न्योता शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर पुलिस प्रशासन ने हरकत में आते हुए नाका लगाया। एसएचओ प्रेमपाल शर्मा के नेतृत्व में नाका लगाकर के 15 वाहनों के चालान किए गए। इनमें सात के मौके पर ही चालान करके पांच हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए और आठ चालान कार्यवाही हेतु न्यायालय को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर क्षेत्र से वाया लाहट-कोटलू सड़क से रोजाना सैकडों ट्रक और टिपर क्रशर, बजरी और रेत लेकर के जाते हैं, जिनमें अधिकतर ने तिरपाल नहीं लगाया होता है। बिना तिरपाल लगाए ये वाहन दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रहे थे। इस पर अमर उजाला ने मामला उठाया। अब खबर पर हरकत में आते हुए बागांव पुलिस ने वीरवार से इस वाहनों पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। लंबागांब पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि बिना तिरपाल लगाए हुए क्रशर, रेत और बजरी ले जाता हुआ कोई भी ट्रक या टिपर चालक दिखाई दिया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed