{"_id":"60fda4918ebc3e58300b242d","slug":"case-against-bdc-vice-president-and-6-women-for-obstructing-work-kangra-news-sml3781230107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव की शिकायत पर बीडीसी सदस्य समेत महिलाओं पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव की शिकायत पर बीडीसी सदस्य समेत महिलाओं पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के सचिव प्रदीप दीक्षित की शिकायत पर पुलिस ने पपरोला के वार्ड नंबर नौ की बूहली कोठी में नगर पंचायत की भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने पर आधा दर्जन महिलाओं और बीडीसी उपाध्यक्ष विजय कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में की गई शिकायत में सचिव ने कहा है कि प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत नगर पंचायत इस स्थान की 20 कनाल भूमि पर बायोडायजेस्टर मशीन व अन्य मशीनों की स्थापना के लिए विद्युत बोर्ड से थ्री फेस कनेक्शन ले रही थी, लेकिन गांव की कुछ महिलाओं ने विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को वहां से भगा दिया। उन्होंने कहा कि बीते दिन नगर पंचायत की भूमि पर जेसीबी से कार्य किया जा रहा था कि दो दर्जन महिलाएं आ गईं। उन्होंने पार्षद विनोद और नगर पंचायत अध्यक्ष कांता देवी के साथ गाली-गलौज किया और डंडे लेकर जेसीबी चालक को भगा दिया।
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पंचरुखी ब्लॉक के उपाध्यक्ष बीडीसी विजय कुमार और सुधा देवी, उर्मिला देवी, पून्नी देवी, सुदर्शना, सुलोचना तथा विमला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।