{"_id":"667cab331760dbaf7601cea4","slug":"camps-will-be-organized-in-baijnath-to-check-the-health-of-the-elderly-kangra-news-c-95-1-ssml1020-138631-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ में बुजुर्गाें की सेहत जांचने के लिए लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ में बुजुर्गाें की सेहत जांचने के लिए लगेंगे शिविर
Thu, 27 Jun 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की विभिन्न पंचायत में आयुष विभाग के तहत स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम राणा ने बताया कि विभाग आयुष निदेशक के दिशा-निर्देशों के तहत उपमंडल में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य वेलनेस सेंटरों में वृद्ध लोगों के लिए (जिरियाट्रिक) आयुष विभाग के विशेषज्ञों द्वारा कैंप का आयोजन करेगा। इसमें विशेष रूप से जिनकी उम्र 65 वर्ष या इससे अधिक के वृद्धों के स्वास्थ्य की जांच होगी।
इसमें बीपी, शुगर, खून की कमी को जांचा जाएगा और रोगों के कारण के अनुसार योग परामर्श दिया जाएगा। विक्रम राणा ने वृद्ध लोगों से अपील की है कि इन निशुल्क विशेषज्ञ शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर के इनका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि 27 जून को मझेरणा, 8 जुलाई को राजेहड़, 12 जुलाई को घोड़पीठ, 15 जुलाई को गांधी ग्राम, 18 जुलाई को उतराला, 20 जुलाई को धानग, 22 जुलाई को लोहरड़ी, 24 जुलाई को संसाई, 27 जुलाई को सिंबल, 5 अगस्त को छेक, 7 अगस्त को धरेड, 9 अगस्त को घाड़, 12 अगस्त को कोठी, 16 अगस्त को ढूंढेड़, 20 अगस्त को बेहडू, 27 अगस्त को कोठी कोहड, 30 अगस्त को संसाल, 6 सितंबर को दियोल, 11 सितंबर को थाथी तथा 13 सितंबर को बही में कैंप आयोजित होंगे।