{"_id":"6a5e815c74ed0a67e5031c8e","slug":"bridge-being-constructed-road-at-a-cost-of-125-crore-kangra-news-c-95-1-kng1037-245837-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: थातरी मार्ग पर सवा करोड़ से बन रहा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: थातरी मार्ग पर सवा करोड़ से बन रहा पुल
Tue, 21 Jul 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। मंडल धर्मशाला के थातरी मार्ग पर लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग करीब सवा करोड़ रुपये से पुल का निर्माण करवा रहा है। अब तक करीब 20 से 25 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
निर्माणाधीन पुल की लंबाई 19.75 मीटर और चौड़ाई 5.25 मीटर है। पुल बनने से क्षेत्र के कई गांवों और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दौरान भी लोगों को सुरक्षित और सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
विभाग के अनुसार पुल के एक तरफ आधार संरचना का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष हिस्से का निर्माण और अन्य तकनीकी कार्य निर्धारित योजना के अनुसार किए जा रहे हैं। निर्माण की नियमित निगरानी की जा रही है। पुल बनने के बाद क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- पुल का अभी तक 20 से 25 फीसदी कार्य पूरा हुआ है। एक तरफ की एबटमेंट (आधार संरचना) का निर्माण हो चुका है। दूसरी तरफ का कार्य बरसात के बाद होगा। पुल पर सवा करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दिसंबर, 2026 तक कार्य को पूरा कर आवाजाही पूरी हो जाएगी। -शुभंक शर्मा, एसडीओ धर्मशाला उपमंडल-1