फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BP found in 12 elderly people, symptoms of diabetes found in five

Kangra News: 12 बुजुर्गाें में बीपी, पांच में मधुमेह के मिले लक्षण

Tue, 09 Jul 2024 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
BP found in 12 elderly people, symptoms of diabetes found in five
कलर में ​शिविर के दौरान बुजुर्गों के साथ आयुष विभाग की टीम। संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के आयुष विभाग की ओर से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र कलर (रजेहड़) में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम चंद्र राणा के दिशा-निर्देश के अनुसार हुआ। सुबह 11 बजे से ही बुजुर्ग इस शिविर में जुटना शुरू हो गए और दोपहर दो बजे तक डॉक्टरों ने 45 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन के टेस्ट किए गए। इसमें पाया गया कि 12 लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या थी। उन्हें दवाइयां बांटी गईं और सेहत को लेकर व बीपी नियंत्रण में रखने को लेकर सलाह दी गई। वहीं, इस दौरान पांच लोगों में मधुमेह की बीमारी के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन


उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. प्रियंका और डॉ. कंचन ने लोगों की जांच की और सेहत के बारे में उपयोगी सलाह दी। वहीं, एपीओ अजय चौधरी ने इस शिविर में अपना सहयोग दिया। इसके अलावा योग गाइड अंकिता कपूर ने बुजुर्गों को योग आसन सिखाए और सेहत के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed