फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP roared against the state government in Dharamshala, Jwalamukhi and Shahpur.

Kangra News: प्रदेश सरकार के खिलाफ धर्मशाला ज्वालामुखी, शाहपुर में गरजी भाजपा

Sat, 11 Apr 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP roared against the state government in Dharamshala, Jwalamukhi and Shahpur.
धर्मशाला में प्रदेश सरकार के ​खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और
धर्मशाला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धर्मशाला, ज्वालामुखी और शाहपुर में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नीतियों और चुनावी गारंटियों को लेकर सुक्खू सरकार को खूब घेरा। विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी और अन्य नेताओं ने सरकार पर स्वास्थ्य योजनाओं को बंद करने, पंचायत चुनावों में अड़ंगा डालने और विकास कार्यों में विफल रहने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

कचहरी अड्डा पर आयोजित इस उग्र प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक सुधीर शर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और सरकार विरोधी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुधीर ने कहा कि सरकार अपनी 10 चुनावी गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
विज्ञापन

सरकार की फिजूलखर्ची के कारण प्रदेश में वित्तीय इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री जनता के हितों के बजाय अपने मित्रों को खुश करने के लिए फैसले ले रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई हिमकेयर और सहारा जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को बंद कर गरीबों के हक पर डाका डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में इस समय वन माफिया और ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। अब तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर उसे कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने एटीएस (आटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर) का विरोध करने वाले ऑपरेटरों पर पुलिस केस दर्ज करने और पंचायत चुनावों में अड़ंगा डालने की सरकार की कोशिशों की भी कड़ी निंदा की।

इस रोष प्रदर्शन में कांगड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा व राकेश शर्मा, धर्मशाला शहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष भवनेश चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर, भाजपा एससी मोर्चा के राकेश खरोटिया और शुभम सूद समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रदर्शन से पूर्व मंडल भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन जोधामल सराय में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed