फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP raised slogans and burnt an effigy in Jasoor

Kangra News: जसूर में भाजपा ने नारे लगा जलाया पुतला

Thu, 24 Apr 2025 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP raised slogans and burnt an effigy in Jasoor
जसूर में पाकिस्तान के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता और अन्य। स्रोत: पाठक
जसूर (कांगड़ा)। जसूर में भाजपा ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंकने के साथ नारेबाजी की। इस दौरान पर्यटकों की मौत पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक डॉ. देवेंद्र मनियाल उपस्थित हुए। कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि जिन जेहादी मानसिकता के लोगो ने इस जघन्य कार्य को अंजाम दिया है, मोदी सरकार उनको उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन

ज्वालामुखी में भाजपा और कांग्रेस ने की हमले की निंदा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी में भाजपा और कांग्रेस ने पहलगाम हमले की निंदा की है। जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, ज्वालामुखी मंडल भाजपा अध्यक्ष सरोज कुमारी और अन्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उधर, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शर्मा,जितेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह राणा और अन्य ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पहलगाम हमला राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा सवाल : अभिषेक पाधा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल सोशल डिफेंस संस्था ज्वालामुखी के संयोजक एवं अधिवक्ता अभिषेक पाधा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पहलगाम हमला राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा सवाल है। इस हमले में निहत्थे लोगों को सिर्फ उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया, जो भारत जैसे बहुलतावादी देश के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए : त्रिलोक
धर्मशाला। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह नृशंस कृत्य अस्वीकार्य है। भारत कायरों को मुंहतोड़ जवाब देगा। जो लोग भारत के उत्थान से डरते हैं, उन्हें हमेशा की तरह मुंह की खानी पड़ेगी। निर्दोष लोगों की जान चली गई। कश्मीर में बदमाशों ने जो किया है, उसे देखकर पूरा विश्व हैरान है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि भारत चुप नहीं बैठेगा। हम देश के प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करते हैं कि वह इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed