फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP government failed to provide employment to youth: Ajay, Only talks about the expansion of Central University and Kangra airport happened in four years

भाजपा सरकार रोजगार देने में रही पूरी तरह नाकाम: अजय

Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP government failed to provide employment to youth: Ajay, Only talks about the expansion of Central University and Kangra airport happened in four years
धर्मशाला। जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है। धर्मशाला में करवाई गई इन्वेस्टर मीट का भाजपा सरकार आउटकम बताए। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय और कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर पिछले चार साल तक केवल बातें ही हुई, धरातल पर कुछ भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करती है लेकिन टीएमसी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर स्थानीय विधायक और सांसद ने चुप्पी साध रखी है, उन्हें जनता को बताना चाहिए कि मामले क्यों लटके हैं। सांसद फोरलेन, स्मार्ट सिटी, रोप-वे पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। पठानिया ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि आने वाले तीन सप्ताह में कांग्रेस जिला कांगड़ा के 1619 बूथों में कमेटियों का गठन करेगी और इसके बाद ब्लॉक स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन भी होगा ताकि कांग्रेस अपने 2022 के जीत के लक्ष्य को पूरा कर सके। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर धर्मशाला में बनाने कांग्रेस अनशन करेगी। इस मौके कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed