फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP files complaint against Kharge at Dharamshala police station

Kangra News: भाजपा ने खरगे के खिलाफ धर्मशाला थाने में दी शिकायत

Fri, 24 Apr 2026 07:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
BJP files complaint against Kharge at Dharamshala police station
धर्मशाला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने बुधवार को पुलिस थाना धर्मशाला में खरगे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाकर एफआईआर की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि 21 अप्रैल 2026 को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री के लिए आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया। एडवोकेट विश्व चक्षु ने इसे सर्वोच्च सांविधानिक पद का अपमान और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की है कि भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हताशा में अमर्यादित भाषा का सहारा ले रही है, जो अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed