फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP brainstorming in Dehra, campaign for membership will start

Kangra News: देहरा में भाजपा का मंथन, सदस्यता के लिए छिड़ेगा अभियान

Mon, 26 Aug 2024 02:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
BJP brainstorming in Dehra, campaign for membership will start
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और नई जान फूंकने की कवायद शुरू कर दी। भाजपा पहली सितंबर से पूरे देश भर में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा के संगठनात्मक जिला देहरा की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में मोइन गांव में हुई। इस बैठक में मुख्य तौर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक बिक्रम ठाकुर और सदस्यता अभियान के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर उपस्थित रहे। संजीव शर्मा ने बताया कि चार माध्यमों से जिसने क्यूआर कोड, मिसिड काल, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट से कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है पार्टी का सदस्य बन सकता है।
विज्ञापन


इस अभियान के लिए जिले में एक टीम का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ मान सिंह राणा, विजय मेहता, विनोद शर्मा और पूनम धीमान सदस्य होंगे। 1 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी की पहली सदस्यता लेंगे। जिसके उपरांत 2 और 3 सितंबर को प्रदेश का नेतृत्व सदस्यता ग्रहण करेगा और 4 सितंबर से पूरे देहरा में सदस्यता अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed