{"_id":"678e9e9d98eb7fdd87080a37","slug":"bike-found-in-bushes-no-trace-of-young-man-kangra-news-c-95-1-kng1004-162550-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: झाडियों में मिली बाइक, युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: झाडियों में मिली बाइक, युवक का सुराग नहीं
Tue, 21 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी क्षेत्र के वटाहण से एक युवक अपनी बाइक समेत पिछले तीन दिन से लापता है। युवक की बाइक तीन दिन बाद घर से करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में बरामद हुई है लेकिन, युवक का अभी कोई पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार वटाहण गांव का युवक पंकज पुत्र सुरेश कुमार पिछले तीन दिन से घर से बाइक समेत लापता हो गया। घर वालों ने सभी जगह तलाश कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। सोमवार को युवक की बाइक घर से आधा किलोमीटर दूर झाड़ियाें में पड़ी मिली। उधर, थाना प्रभारी पंचरुखी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।