{"_id":"687b9d351af189b6720c1f13","slug":"bike-collided-with-culvert-father-and-son-died-kangra-news-c-95-1-kng1004-186692-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुलिया से टकराई बाइक, पिता और पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुलिया से टकराई बाइक, पिता और पुत्र की मौत
Sun, 20 Jul 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। देहरा-हरिपुर सड़क पर खैरियां और सपड़ू के बीच शनिवार सुबह हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खैरियां के चौड़ी निवासी प्यारे लाल (65) और उनका बेटा साहिल (22) बाइक से खैरियां की ओर जा रहे थे।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि अचानक किसी पशु या जंगली जानवर के सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। प्यारे लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल साहिल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
साहिल देहरा में निजी कार्य करता था और पिता प्यारे लाल दिहाड़ी मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह साहिल देहरा अपने कार्यस्थल के लिए जा रहा था तो पिता को भी बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। पिता ने रास्ते में उतरना था। मगर घर से कुछ दूर जाते ही दोनों हादसे का शिकार हो गदए।
विज्ञापन
साहिल घर का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें शादीशुदा हैं। अब दोनों की मौत से परिवार में केवल साहिल की मां रह गई हैं, जो गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस थाना हरिपुर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अचानक सामने आया कोई पशु प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।