{"_id":"6813d0ec010aae5f37072d20","slug":"baroh-defeated-daulatpur-45-35-in-kabaddi-kangra-news-c-95-1-kng1037-175392-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कबड्डी में बड़ोह ने 45-35 से हराया दौलतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कबड्डी में बड़ोह ने 45-35 से हराया दौलतपुर
Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सरोत्री स्थित बड़ोह में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के वीरवार को दूसरे दिन अहम मुकाबले हुए। आईटीआई सरोत्री की प्रधानाचार्य वंदना कुमारी ने बताया कि कबड्डी के पहले मैच में आईटीआई बड़ोह के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए आईटीआई दौलतपुर को 45-35 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बैडमिंटन में दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला आईटीआई शाहपुर और आईटीआई बालकरूपी के बीच हुआ। इसमें शाहपुर ने बालकरूपी को पराजित कर दिया। वहीं, आईटीआई बड़ोह ने धर्मशाला की टीम को हराया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 3 मई को होगा।
विज्ञापन