फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   attempt of thieft in bank

केसीसीबी की पपरोला शाखा में चोरी का प्रयास

Sun, 08 May 2022 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
attempt of thieft in bank
बैजनाथ (कांगड़ा)। आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थान पपरोला के परिसर में स्थित कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में अज्ञात चोर ने सेंधमारी करके नकदी उड़ाने का प्रयास किया। शनिवार सुबह पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी बीडी भाटिया और थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे और सिर पर पगड़ी पहनने हुए नजर आ रहा है। चेहरा पूरी तरह से पहचान में नहीं आ रहा है। अज्ञात चोर ने बैंक शाखा की एक तरफ की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन किसी भी सामान को ले जाने में सफल नहीं हो पाया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed