फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Asmita Women's Kho-Kho League to be held in three cities of Himachal.

Kangra News: हिमाचल के तीन शहरों में होंगी अस्मिता महिला खो-खो लीग

Sat, 29 Aug 2026 05:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Asmita Women's Kho-Kho League to be held in three cities of Himachal.
मंडी। देशभर में खो-खो को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से पूरे देश में अस्मिता महिला खो-खो लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग खेलो इंडिया अस्मिता खो-खो सिटी टूर्नामेंट के तहत होगी। यह प्रतियोगिताएं हिमाचल प्रदेश के तीन शहरों मंडी जिले के सुंदरनगर, बिलासपुर के जुखाला व सोलन जिले के सोलन में होंगी। इसमें संबंधित जिले की 6 से 8 महिला टीमें अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

सुंदरनगर और जुखाला में 12 सितंबर जबकि सोलन में 8 सितंबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से प्रतियोगिता करवाने का जिम्मा भारतीय खो-खो महासंघ को सौंपा है। भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एवं हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव एलआर वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के तीन शहरों सुंदरनगर, जुखाला व सोलन में लीग टूर्नामेंट करवाने के लिए स्थान मिलना बड़े गर्व की बात है। महिला खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि प्रतिष्ठित अस्मिता खो-खो सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed