फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Artificial Intelligence useful for media: DC

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मीडिया के लिए उपयोगी : डीसी

Thu, 16 Nov 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Artificial Intelligence useful for media: DC
धर्मशाला। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बदलते समय में मीडिया जगत के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे विभिन्न सामग्री को व्यवस्थित करने, क्रमबद्ध करने और रिपोर्टिंग में मदद मिलेगी। यह उद्गार उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सूचनाओं के अत्यधिक प्रवाह के कारण प्रासंगिक सूचनाएं आज के समय की जरूरत हैं। किसी भी तकनीक के फायदे और नुकसान होते हैं और इन तकनीकों का उपयोग विवेक के आधार पर किया जाए तो निश्चित रूप से समाज को लाभ मिलता है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. प्रदीप नायर ने कहा कि कि प्रौद्योगिकी के इस युग में हर क्षेत्र में बड़ी तेजी से नित नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विशेषकर सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे आम जनजीवन में बहुत बड़े परिवर्तन ला रही है। चर्चा में सभी पत्रकारों ने आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की मीडिया में उपयोगिता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed